झज्जर । गायों के संरक्षण की लड़ाई लडने वाले संत गोपालदास ने सियासी दंगल में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वो गऊ ग्राम स्वराज नाम से पार्टी बनायेंगे। यह पार्टी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी। उन्होंने गाय के नाम पर प्रदेश के लोगों से सपोर्ट करने भी अपील की। साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर गाय, बीफ और बिरयानी के नाम पर राजनीती करने का भी आरोप लगाया।