Advertisement
गुर्जर भवन स्थापना दिवसः 5 विभूतियों को लाइफटाइम अचीवमेंट, छात्रों व खिलाड़ियों को मिली छात्रवृत्ति

समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यमंत्री राजेश नागर रहे, जिनका प्रतिनिधित्व उनके पीए अरोरा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) डॉ. के.पी. सिंह (IPS) ने की, जबकि पूर्व विधायक अर्जुन सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं, प्रोफ़ेसर डॉ. नीरज सिंह ने मुख्य वक्ता के तौर पर शिरकत करते हुए समाज की प्रगति में शिक्षा और आधुनिक दृष्टिकोण की महत्ता पर प्रकाश डाला।
समारोह के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट पहचान बनाने वाली हस्तियों को प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। इनमें शिक्षा के क्षेत्र में बचन सिंह, इंजीनियरिंग (अभियांत्रिकी) में प्रेम सिंह, प्रशासनिक सेवाओं में प्रेमचंद गांगल, समाज सेवा के क्षेत्र में भरत सिंह भट्टी तथा राष्ट्र रक्षा व सैन्य सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए ब्रिगेडियर राजकुमार को 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड' प्रदान किया गया।
समाज के गौरव को बढ़ाने के लिए डॉ. गुरचरण सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार, सुभाष चौधरी, देशराज पोसवाल, सतीश खटाना, राजेश भारती एवं मनदीप सिंह गुर्जर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं एवं उभरते खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न (मोमेंटो) तथा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति देकर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान संस्था से जुड़े 11 नए संरक्षकों (पैट्रन) का भी नागरिक अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद् के महासचिव इंजीनियर राजवीर सिंह राज़ द्वारा प्रस्तुत "भवन के बारे में तहरीर" से हुआ, जिसमें गुर्जर भवन के निर्माण और 18 वर्षों की विकास यात्रा का ब्योरा रखा गया। मंच का कुशल संचालन डॉ. एस.पी. सिंह ने किया। इस गौरवशाली अवसर पर परिषद् के पूर्व चेयरमैन, पूर्व प्रधान, पूर्व महासचिव, लोकपाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, प्रबुद्धजन और समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
पंचकुला़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


