GST Savings Festival Campaign: Consumers informed about GST 2.0, everyday purchases become cheaper-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जीएसटी बचत उत्सव अभियान: उपभोक्ताओं को दी जीएसटी 2.0 की जानकारी, सस्ती हुई रोजमर्रा की खरीदारी

khaskhabar.com: रविवार, 28 सितम्बर 2025 5:06 PM (IST)
जीएसटी बचत उत्सव अभियान: उपभोक्ताओं को दी जीएसटी 2.0 की जानकारी, सस्ती हुई रोजमर्रा की खरीदारी
डूंगरपुर। जीएसटी बचत उत्सव 2025 के अंतर्गत जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह के निर्देशन में सीमलवाडा क्षेत्र के अंतर्गत झोथरी, सीमलवाडा, कुंआ, चिखली, गरियाता, ओबरी में जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अन्तर्गत विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर व्यक्तिशः सम्पर्क कर जीएसटी परिवर्तन की जानकारी दी। जीएसटी बचत अभियान के तहत में व्यवसायियों एवं उपभोक्ताओं को जीएसटी 2.0 के तहत कर संरचना में हुए अहम बदलावों के बारे में विस्तृत जानकारी से अवगत करवाया। जीएसटी बचत कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि कर दरों में हो रही कमी के लाभों को अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचाना था। सहायक आयुक्त दिनेश चन्द्र होता एवं केशलुलाल मीणा ने बताया कि इस बदलाव से आम जनता की रोजमर्रा की खरीददारी सस्ती होगी, जिससे उनकी बचत बढ़ेगी और जीवन स्तर में सुधार होगा। व्यापारियों को भी कर प्रणाली में पारदर्शिता और सरलता से परिचित कराया गया ताकि उपभोक्ताओं को सही तरीके से बिलिंग कर सकें। इस दौरान कार्यक्रम में सहायक आयुक्त दिनेश चन्द्र होता एवं केशलुलाल मीणा, राज्य कर अधिकारी शंकरलाल मीणा आदि विभागीय अधिकारी एवं भारती ट्रेडर्स, दिग्विजय किराणा स्टोर, सरस्वती किराणा स्टोर, पगारा ट्रेडर्स, भारत मोटर्स, एम. एम. मोटर्स, जैन ट्रेडिंग कुतुबुदीन एजी फखरी स्टोर एवं आशिष ट्रेडर्स आदि के व्यवसाय स्थल पर उपस्थित होकर प्रोपाईटर एवं उपभोक्ताओं को जीएसटी दरों में कमी की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement