चंडीगढ़। रेसलिंग की दुनिया में अपनी कद काठी के दम पर तहलका मचाने वाले द ग्रेट खली ऊर्फ दिलीप सिंह इन दिनों काफी खुश है। उनकी खुशी का मुख्य कारण है भारत में पहली बार आयोजित होने जा रहा रेसलिंग एंटरटेनमेंट कार्यक्रम। गौरतलब है अक्टूबर माह में गुडग़ांव और पानीपत में रेसलिंग एंटरटेनमेंट होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सरकार ने मनोरंजन कर मुक्त कर दिया है।