Grass Hopper has attacked crops-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन की ओर आए ग्रास हॉपर ने जम्मू-कश्मीर में किया फसलों पर हमला

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 00:51 AM (IST)
चीन की ओर आए ग्रास हॉपर ने जम्मू-कश्मीर में किया फसलों पर हमला
जोधपुर। लद्दाख में इन दिनों ग्रास हॉपर (टिड्डा) ने हमला कर दिया है। इसकी वजह से जौ व मटर की फसल को नुकसान हो रहा है। फसलों की तबाही के बाद सरकार ने जोधपुर स्थित टिड्डी चेतावनी संगठन के वैज्ञानिकों को बुलाया। वैज्ञानिकों ने ग्रास हॉपर की पहचान कर ली, लेकिन बौद्ध भिक्षुकों के मनाही के बाद वैज्ञानिकों ने कीटनाशक छिडक़ने से इनकार कर दिया। इसका कारण यह था कि वहां बौद्ध भिक्षुओं ने अपने धर्म का हवाला दे दिया। हालांकि वैज्ञानिक परिणाम देखने के लिए लेह में ही डटे रहे। जब ग्रास हॉपर ने जौ की अपरिपक्व फसल नष्ट करना शुरू किया तो जम्मू-कश्मीर सरकार ने दखल दिया। इसके बाद वैज्ञानिकों ने कीटनाशक छिडक़ कर शेष फसल नष्ट होने से बचाई। इस बार ग्रास हॉपर ने लद्दाख में जौ की 30 फीसदी फसल नष्ट कर दी। भिक्षुक रहते हैं इस जगह यह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना
यह भी पढ़े :चारों धामों से निराला ब्रजधाम

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement