Gram Vikas Adhikari arrested while taking bribe of Rs 4000 in Phalodi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फलोदी में 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 अगस्त 2025 11:56 AM (IST)
फलोदी में 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए ग्राम विकास अधिकारी गिरफ्तार
फलोदी। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज फलोदी जिले की बापिनी तहसील के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत पुनासर खुर्द के ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वरलाल को 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी की अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी की जोधपुर शहर इकाई को एक शिकायत मिली थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि रामेश्वरलाल परिवादी की माताजी के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी और तीसरी किश्त जारी करने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर परेशान कर रहे थे। शिकायत के सत्यापन के बाद, एसीबी ने उप महानिरीक्षक पुलिस भुवन भूषण यादव के पर्यवेक्षण और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई की। इस दौरान, ग्राम विकास अधिकारी रामेश्वरलाल को 4,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया।
एसीबी की प्रवक्ता ने बताया कि मांग सत्यापन से पहले भी आरोपी 6,000 रुपये (4,000 रुपये और 2,000 रुपये) प्राप्त कर चुका था। फिलहाल, आरोपी से पूछताछ और आगे की कार्रवाई जारी है। एसीबी ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement