ग्राम-2016 के लिए ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन की हुई शुरूआत
khaskhabar.com: शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016 00:50 AM (IST)
जयपुर । आगामी ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2016 के बारे में जागरूकता लाने और इसे लोकप्रिय बनाने के लिए जयपुर की मुहाना मंडी में इसके ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन की शुरूआत हुई। एक्टिवेशन के दौरान लगाए गए सेटअप ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान आकर्षित किया गया। सेटअप में मनुष्य की आकृतियों के साथ एक साइकिल का कटआउट लगाया गया। इसमें प्रतिभागियों ने स्वयं के चेहरों के साथ फोटो क्लिक की। प्रतिभागियों को फोटो-जैकेट सहित फोटोग्राफ प्रदान दिए गए। एक्टिवेशन में 450 से अधिक लोगों ने भाग लिया और 364 फोटो जैकेट वितरित किए गए। आगामी दिनों में राज्य की अन्य मंडियों में भी यह एक्टिवेशन आयोजित किया जाएगा।