governor could not attend Convocation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:43 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीक्षान्त समारोह में शिरकत नहीं कर सके राज्यपाल

khaskhabar.com: बुधवार, 07 दिसम्बर 2016 11:50 AM (IST)
दीक्षान्त समारोह में शिरकत नहीं कर सके राज्यपाल
कानपुर। खराब मौसम के चलते पहली बार कानपुर विश्वविद्यालय का दीक्षान्त समारोह बिना राज्यपाल के सम्पन्न हुआ। राज्यपाल राम नाईक ने फोन द्वारा दीक्षान्त समारोह को संबोधित किया। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में मंगलवार दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि कुलाधिपति व राज्यपाल राम नाईक को शिरकत करना था। तय समय से एक घंटे देरी के बाद भी मौसम में बदलाव न होने के चलते राज्यपाल का उड़नखटोला लखनऊ से नहीं उड़ सका। जिसके बाद राज्यपाल ने राजभवन से ही फोन द्वारा दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। राज्यपाल ने सबसे पहले तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद दीक्षांत समारोह में उपस्थित छात्रों, कर्मचारियों व अभिभावकों को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि यह पहला अवसर है जब विश्वविद्यालय में बिना राज्यपाल के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. जेवी वैशम्पायन, कुलसचिव सैय्यद वकार अहमद, परीक्षा नियंत्रक राजबहादुर यादव, उप कुलसचिव आरपी अवस्थी आदि मौजूद रहे। जयललिता: ग्लैमर की दुनिया से...आयरन लेडी तक का सफर

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement