Advertisement
75 दिवसीय चतुर्वेद पारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति में राज्यपाल बागडे ने लिया भाग

राज्यपाल ने प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग से स्वास्थ्य एवं पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के लिए गोबर की खाद का उपयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बड़ी संख्या में गौशालाएं हैं और राज्य सरकार द्वारा गौशालाओं को अच्छा अनुदान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा बैल से खेती को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को तीस हजार रुपए की आर्थिक सहायता भी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा में उनके बौद्धिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। प्रारंभिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता कमजोर रहने के कारण आगे चलकर प्रतियोगी परीक्षाओं में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो पाते। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने ग्रामीण खेल मैदान में अशोक का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और वैदिक परंपरा अत्यंत प्राचीन एवं समृद्ध है। विदेशियों ने भी भारत के वेदों का अध्ययन एवं अनुवाद किया और उनसे ज्ञान प्राप्त किया। भारत पर अनेक आक्रमण हुए, लेकिन देश की संस्कृति, परंपराओं और धर्म के प्रति आस्था कभी समाप्त नहीं हुई।
नगरीय विकास एवं आवासन राज्यमंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि क्षेत्र में नशे की समस्या तेजी से बढ़ रही है। भावी पीढ़ी को नशे एवं अपराध से बचाते हुए उन्हें संस्कारवान एवं जिम्मेदार बनाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
सीकर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


