Advertisement
दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की धूम, गायों की पूजा कर लिया आशीर्वाद

आयोजन का एक विशेष आकर्षण गायों को गोबर से बनी गोवर्धन पर्वत की आकृति के ऊपर से निकालने की परंपरा रही। इस दौरान गायों को गोबर के ऊपर से दौड़ाया गया। यह दृश्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और भक्ति भाव नजर आया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गोवर्धन पूजा का संबंध भगवान श्रीकृष्ण से है। मान्यता है कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। तभी से इस घटना की याद में दीपावली के अगले दिन गोवर्धन पूजा करने की परंपरा चली आ रही है।
बड़गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने गौसेवा, प्रकृति संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रति आस्था का संदेश दिया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान गोवर्धन से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


