Gopashtami Festival and Panch-Kundiya Gayatri Mahayajna Organized-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोपाष्टमी महोत्सव और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 17 नवम्बर 2026 3:26 PM (IST)
गोपाष्टमी महोत्सव और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन
दौसा। गोपाष्टमी पर मंगलवार को गो सदन में गोपाष्टमी महोत्सव और पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 21 फुट के गोवर्धन का पूजन किया गया। गो भक्तों ने गोवर्धन की आरती उतारी।सुबह से ही गो सदन में गो भक्तों द्वारा गो पूजन के साथ-साथ गोवंश को दलिया व हरा चारा खिलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने की। विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति रेखा गुर्जर, अखिल गुर्जर महासभा जिला अध्यक्ष महाराज सिंह गुर्जर रहे। 21 फुट के गोवर्धन का पूजन, भजन और आरती के बाद पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ हुआ। गायत्री परिवार से रमेश लाटा और रूपनारायण मामोड़िया सहित कार्यकर्ताओं द्वारा विधि विधान से यज्ञ संपन्न करवाया गया। नारायण लाल अग्रवाल, अध्यक्ष शिवरतन चितलांगिया, महामंत्री रमेश मानपुरिया मंत्री, लक्षमण चौधरी, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement