gopaastmi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गोपाष्टमी को छोटी काशी में विभिन्न आयोजन, गोमाता व बछड़ों को पूजा

khaskhabar.com: मंगलवार, 08 नवम्बर 2016 2:22 PM (IST)
गोपाष्टमी को छोटी काशी में विभिन्न आयोजन, गोमाता व बछड़ों को पूजा
जयपुर। कार्तिक शुक्ल अष्टमी पर छोटी काशी मेें मंगलवार को गोपाष्टमी की धूम रही। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर गौ माता की पूजा अर्चना की गई। वहीं कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने गाय और बछड़ों का पूजन किया। शहर की सभी गोशालाओं में विशेष आयोजन किए गए। शहर के आराध्य देव गोविंद देव मंदिर में गोपाष्टमी महोत्सव पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंदिर प्रवक्ता मानस गोस्वाामी के अनुसार मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य मेें शृंगार झांकी के बाद गौ माता की पूजा की गई। ज्योतिषाचार्य पं. राजकुमार चतुर्वेदी ने बताया कि पति एवं संतान की समृद्धि के लिए गौ माता का पूजन किया जाता है। कूकस स्थित सदाशिव ज्योतिर्लिंगेश्वर महादेव गोशाला में सुरभि महायज्ञ का आयोजन किया गया। बगरू स्थित रामदेव गोशाला में संकीर्तन हुआ, जिसमें गौ माता की महिमा का बखान किया गया। सांगानेर स्थित पिंजरापोल गोशाला में भी विशेष आयोजन किए गए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement