Advertisement
17वें कूडो नेशनल टूर्नामेंट में मेवाड़ के नन्हे सितारों का स्वर्णिम प्रदर्शन : हरितराज सिंह मेवाड़ और प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपनी-अपनी श्रेणियों में जीता प्रथम स्थान

अंडर-7 और अंडर-8 में श्रेष्ठ प्रदर्शन: प्रतियोगिता की सब-जूनियर अंडर-7 बालक वर्ग (बॉयज कैटेगरी) में महाराज कुमार हरितराज सिंह मेवाड़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, सब-जूनियर अंडर-8 बालिका वर्ग (गर्ल्स कैटेगरी) में उनकी बहन प्राणेश्वरी कुमारी मेवाड़ ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया।
अनुशासन और समर्पण से मिली जीत: दोनों भाई-बहन ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह राष्ट्रीय उपलब्धि अर्जित कर उदयपुर सहित समूचे मेवाड़ क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।
परिवार और खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल, दीं शुभकामनाएं
मिली बधाइयां: इस ऐतिहासिक सफलता पर उनके पिता, मेवाड़ के 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, माता महारानी निवृत्ति कुमारी मेवाड़ और बड़ी बहन बाईजीलाल मोहलक्षिका कुमारी मेवाड़ सहित शुभचिंतकों व खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए दोनों को बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि दोनों नन्हे खिलाड़ी आगामी समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम रोशन करेंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
उदयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


