Ghazipur: Encounter between police and miscreants in Jangipur police station area, two injured miscreants arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गाजीपुर : जंगीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल बदमाश गिरफ्तार

khaskhabar.com: बुधवार, 09 जुलाई 2025 2:20 PM (IST)
गाजीपुर : जंगीपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो घायल बदमाश गिरफ्तार
गाजीपुर। जिले के जंगीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बघोल में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान बदमाशों ने पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोलीबारी से दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना उस वक्त हुई जब पुलिस की टीम क्षेत्र में सक्रिय संदिग्धों की तलाशी कर रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन युवकों को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। घायल बदमाशों को तुरंत पुलिस ने हिरासत में लेते हुए इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में पता चला कि एक आरोपी मऊ जिले का निवासी है, जबकि दूसरा गाजीपुर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ लूट के कई मामलों में वांछित होने की पुष्टि हुई है। पुलिस अब फरार तीसरे बदमाश की तलाश में आसपास के इलाकों में सघन कांबिंग कर रही है।
एसपी बोले - अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा
घटना की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा, “पुलिस पर हमला करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।”
इलाके में बढ़ाई गई गश्त
घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और चाक-चौबंद कर दी गई है। देर रात तक जंगीपुर, बघोल और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement