Advertisement
गाजियाबाद : फैब्रिकेशन फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की टीम ने पाया काबू

मौके पर पहुंची दमकल टीम ने देखा कि करीब 300 वर्गमीटर के भूखंड पर बने दो मंजिला भवन के भूतल में आग लगी हुई थी। इस फैक्ट्री में फ्लैक्सिबल प्रिंटिंग और मेटल फैब्रिकेशन का काम किया जाता है। आग लगने के बाद दमकल कर्मियों ने तत्काल होज पाइप फैलाकर मोटर फायर इंजन की मदद से पानी की पंपिंग शुरू की और आग बुझाने का अभियान चलाया।
दमकल कर्मियों की तत्परता के चलते आग को जल्द ही नियंत्रित कर लिया गया। इसके बाद लगातार पानी डालकर आग को पूरी तरह बुझाने का काम किया गया। सुबह करीब 9:50 बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। आग बुझने के बाद फैक्ट्री में मौजूद सामान को उलट-पलटकर जांच की गई और जहां से धुआं उठ रहा था, वहां भी पानी डालकर उसे शांत किया गया, ताकि दोबारा आग भड़कने की आशंका न रहे। फिलहाल आग लगने का संभावित कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दमकल विभाग के अनुसार, घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
गाजियाबाद
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


