Gavri recognition and succeeded Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 10:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गवरी को पहचान दिलाने की कोशिश सफल

khaskhabar.com: गुरुवार, 22 सितम्बर 2016 11:38 PM (IST)
गवरी को पहचान दिलाने की कोशिश सफल
गवरी दलों की ओर से 40 दिनों तक अपने गांव से दूर अन्य गांवों में गवरी करने और अन्य गावों के समुदायों की ओर से उनके खाने पीने, रहने और कपड़ों के खर्चों को वहन करने के बदले में इन सभी को मिलने वाले वस्तुनिष्ठ और विषयनिष्ठ लाभ सहित अन्य प्रश्न इस शोध परियोजना में शामिल है। इस जापानी अध्ययन दल को आईआईएमयू, आईएफएमआर, भारतीय मानव विज्ञान सर्वेक्षण के जनजाति शोधार्थियों सहित मेवाड़ आदिवासी समिति और आईसीआईटीपी के भील नेता शोध में मदद प्रदान कर रहे हैं। उदयपुर क्योटो सृजनात्मक अर्थव्यवस्था विनिमय कार्यक्रम के तहत हुई है। बिग मेडिसिन चैरिटेबल ट्रस्ट की संस्थापक रीटा दीक्षित ने बताया कि उदयपुर क्योटो कार्यक्रम दो संस्कृतियों को जोड़ने में मददगार हो रहा है। इस शोध कार्य से शानदार देशज परम्परा गवरी और आधुनिक विश्व को इसके सन्देश के प्रति स्थानीय और वैश्विक आदर उत्पन्न होगा।

3/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement