function organie at udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...करोगे याद तो हर बात याद आएगी

khaskhabar.com: रविवार, 25 सितम्बर 2016 12:32 PM (IST)
...करोगे याद तो हर बात याद आएगी
उदयपुर। सुरीले नगमों से ख्यातनाम पाश्र्वगायक भूपिंदर और मिताली सिंह ने शनिवार रात गजल गीत संध्या में संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर के लोककला मंडल स्थित म्यूजिक लवर्स क्लब की ओर से आयोजित संध्या में श्रोताओं को पुरानी गजल सुनाकर दीवाना कर दिया। शाम करीब सात बजे शुरू हुई संध्या में ढूंढ़ता है फिर वही, फुर्सत के रात दिन..., एक अकेला इस शहर में..., होके मजबूर उसने मुझे भुलाया होगा..., करोगे याद तो हर बात याद आएगी... और किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है, जैसे गीत गजल गुनगुनाए तो खचाखच भरे सभागार में हर कोई जैसे बीते जमाने की याद में खो गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष विनय जोशी ने यह शाम संगीत के क्षेत्र में मुकाम बनाने की उम्मीद रखने वाली मंदबुद्धि और दिव्यांग प्रतिभाओं को समर्पित की।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement