शिकायत पर अधिकारी ने दिया ये हिदायतसनद रहे कि जिला जेल के बैरक नम्बर 7 और 8 के कुछ बंदियों ने जेल में खाना-खाने से इंकार कर दिया और अनशन पर बैठ गए। जेल में अनशन की सूचना पर डीएम एस. राजलिंगम ने एडीएम (प्रशासन) शेषनाथ को जेल के हालात जानने के लिए भेजा। एडीएम ने जेल पहुंचकर अनशनकारी बन्दियों से बात की, बन्दियों ने एडीएम से जेल प्रशासन द्वारा घटिया खाना दिए जाने की बात कही। बंदियों ने शिकायत की कि पंखे, शौचालय समेत तमाम अव्यवस्थायें हैं जिन्हे जेल प्रशासन ध्यान नही दे रहा । एडीएम ने उन्हें समझा कर जेल मैनुअल के हिसाब से जो भी सुविधायें हैं बंदियों को दिये जाने का आश्वासन दिया और बंदियों को शान्त कराया।