Frontiers opened against prison administration in sultanpur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जेल प्रशासन के खिलाफ बंदियों ने खोला मोर्चा

khaskhabar.com: शनिवार, 15 अप्रैल 2017 4:06 PM (IST)
जेल प्रशासन के खिलाफ बंदियों ने खोला मोर्चा
सुल्तानपुर। यूपी के सुल्तानपुर ज़िला जेल में बंदियों की मारपीट के मामले को ठंडा होने में अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता कि अब बंदियों ने जेल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आमरण-अनशन शुरु कर दिया है। अनशन पर बैठे बंदियों ने जेल प्रशासन पर अव्यवस्थाओं के गम्भीर आरोप लगाए हैं।
ये है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक़ शुक्रवार से जिला जेल में बंदी अनशन पर हैं।बंदी जेल के अंदर खराब खाना परोसे जाने और जेल में अव्यवस्थाओं के मुद्दे पर जेल प्रशासन के खिलाफ आक्रोशित हो गए हैं।इस बीच बंदियों ने अपनी मांगो को लेकर अनशन शुरू कर दिया है। वहीं बंदियों द्वारा किये जा रहे अनशन की जानकारी पर जेल प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।


जिला प्रशासन के अधिकारियों के पहुँचने पर मानें बंदी
वहीं जेल प्रशासन ने बंदियों को मनाने की पहल करते हुए बंदियों की मिन्नतें की लेकिन बंदी जिद पर अड़े रहे।
मामला बिगड़ता देख जिला प्रशासन के अधिकारियों ने जेल पहुंच कर हालात का जायजा लिया। अधिकारियों ने जेल मैनुअल के हिसाब से बंदियों को सारी सुविधायें देने का आश्वासन दिया तब जाकर बंदी माने।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement