Four-Day Workshop on Disaster Management-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आपदा प्रबंधन पर चार दिवसीय कार्यशाला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 05 मई 2017 6:44 PM (IST)
आपदा प्रबंधन पर चार दिवसीय कार्यशाला
बिलासपुर। बिलासपुर उपायुक्त कार्यालय परिसर में शुक्रवार को चार दिवसीय आपदा प्रबंधन कार्यशाला का समापन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यशाला की अध्यक्षता एडीएम विनय कुमार ने की। उन्होंने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी कभी बाढ़ या सूनामी आती है अथवा भूस्खलन होता है तो उसके पीछे मानव निर्मित गतिविधियां जैसे बड़ी संख्या में पेड़ काटना, नदी-नालों पर कब्जा करना, भूमि कटाव करना, जंगलों में आग लगाना इत्यादि शामिल रहती है। उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति से कार्यशाला के चारों सत्र में आपदा के खतरों व नुकसान को कम करने के विभिन्न पहलूओं पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व के साथ-साथ भारतवर्ष व हिमाचल प्रदेश भी आपदा व जलवायु परिवर्तन से होने वाले प्रभावों के दृृष्टिगत अपने आप को तैयार करना व आगामी कार्य योजना तथा मास्टर ट्रेनर तैयार करना अति आवश्यक है, ताकि आपदा की स्थिति से निपटने व जान-माल को कम करने में सहयोग मिल सके। कार्यशाला में युएनडीपी ईडिया से आए आपदा प्रबन्धन विशेषज्ञ रमण तथा मृृनाल नाथ ने आपदा प्रबन्धन के विभिन्न पहलूओं बारे चर्चा व प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी हेमचन्द ठाकुर, सीडीपीओ झण्डुता नरेन्द्र कुमार, बाल सरंक्षण अधिकारी रमेश सांख्यान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी कार्यशाला में उपस्थित रहे ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement