लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी को एक बार फिर झटका लगा है। बसपा
के चार विधायक सोमवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा के विधायकों को पार्टी कार्यालय
में सदस्यता दिलाई।
लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में सोमवार को एक समारोह में बसपा के विधायकों
महावीर राणा, रोमी साहनी, रोशन लाल वर्मा व ओम कुमार ने भाजपा की सदस्यता
ग्रहण की। चारों विधायकों पर हालांकि राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस
वोटिंग का आरोप लगा था। बाद में बसपा की मुखिया मायावती ने इनको पार्टी से
निलंबित कर दिया था। चारों विधायकों को पार्टी में शामिल करते हुए मौर्य ने
कहा कि भाजपा की स्वीकार्यता लगातार बढ रही है, इसीलिए पार्टी की नीतियों
से सहमत होकर लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं।