Former BJP MP accuses SP worker of death threat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 14, 2026 9:57 pm
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भाजपा के पूर्व सांसद ने सपा कार्यकर्ता पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप

khaskhabar.com: रविवार, 20 अप्रैल 2025 1:21 PM (IST)
भाजपा के पूर्व सांसद ने सपा कार्यकर्ता पर लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप
कन्नौज। भाजपा के कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने सपा कार्यकर्ता द्वारा जान से मारे जाने की धमकी मिलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसी धमकी रोज मिल रही है। पूर्व सांसद ने रविवार को सोशल मीडिया मंच फेसबुक पर लिखा कि अफगानिस्तान के बामियान में भगवान बुद्ध की 2000 वर्ष पुरानी प्रतिमा तालिबानियों द्वारा तोड़े जाने के मेरे बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता जमशेद खान द्वारा मेरी पोस्ट पर मुझे गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई (जिसका स्क्रीनशॉट संलग्न है)। वैसे ये मेरे लिए रोजमर्रा की बात है। उन्होंने आगे लिखा कि ऐसे जाने कितनी धमकियां सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मुझे मिलती रहती हैं, पर पिछले दिनों अखिलेश के इशारे पर हमारे महापुरुष वीर महाराणा सांगा को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी पर करणी सेना के एक साधारण कार्यकर्ता द्वारा अखिलेश को गोली मारने की धमकी से अखिलेश सहित उनकी पार्टी इतनी डर गई कि इसको मुद्दा बनाते हुए उसे जेल भिजवा दिया। अब अखिलेश खुद बताएं कि मुझे धमकी देने वाले उनकी पार्टी के इन कार्यकर्ताओं का हम क्या करें?
ज्ञात हो कि पूर्व सांसद सुब्रत पाठक ने बीते दिनों मऊ में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को सिर्फ अपना परिवार मजबूत करने की चिंता है। वह सिर्फ पीडीए की बात करते हैं। उन्हें चिंता अपने परिवार की है।
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश और बंगाल में पीडीए समुदाय पर हो रहे अत्याचार पर सपा चुप हैं। उन्हें सिर्फ मुस्लिम पीडीए ही दिखाई देते हैं। सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर संविधान को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग संविधान को जेब में लेकर घूमते हैं। जिन लोगों ने पीढ़ी दर पीढ़ी संविधान का अपमान किया, वे आज संविधान की बात कर रहे हैं। यह कितना हास्यास्पद है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement