बीजेपी मुख्यालय का मंत्री दरबार बंद हो - राजकुमार रिणवां
khaskhabar.com: मंगलवार, 02 अगस्त 2016 9:34 PM (IST)
जयपुर में बीजेपी मुख्यालय में लगने वाले मंत्री दरबार को लेकर प्रदेश के वन पर्यावरण राज्यमंत्री राजकुमार रिणवां ने सवाल खड़े किए है। कार्यकर्ताओं को लेकर शुरू किए गए जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर मंत्री रिणवां ने कहा कि इस मंत्री दरबार का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जब मंत्री जिलों में जाकर आम जनता और कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे है तो इस तरह के मंत्री दरबारों का कोई औचित्य नहीं है।