यमुनानगर। यमुना, सोम और प्राकृतिक नदी थपाना में नदी मित्र सेवा समिति की ओर से की गई सफाई को देखकर विदेशी भी कार्य की तारीफ किए बिना नहीं रह सके। विभिन्न देशों से आए 12 सदस्यीय शिष्टमंमें सम्मलित सदस्यों ने कहा कि दिल्ली जैसे शहरों में जहां नदियां विलुप्त हो रहीं है वहीं ऐसा कार्य अभी भी नदियों के भविष्य को लेकर उम्मीद की किरण है। शिष्टमंडल में ब्राजील, इंडोनेशिया, फिलिपींस, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया और नेपाल से आए सदस्य सम्मलित है। ये सदस्य दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल रिवर सिमपोजियम में भाग लेने आए हुए थे। दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल रिवर सिमपोजियम कार्यक्रम में में 40 देशों से आये 400 लोगों ने भाग लिया था। कार्यक्रम में यमुनानगर जिले का गंाव कनालसी चर्चा में रहा।