Fog, temperature decrease by two degrees Celsius in Uttar Pradesh Lucknow and the surrounding areas-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 7:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे छाया, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 नवम्बर 2017 10:27 AM (IST)
कोहरे छाया, तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व आसपास के इलाकों में मंगलवार सुबह से ही कोहरे छाया हुआ है, जिससे तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, सुबह कोहरे का असर रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलेगी। तापमान में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नही मिलेगा। अगले दो तीन दिनों के भीतर तापमान में और कमी आएगी। पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में तापमान समाान्य से नीचे दर्ज किया जाएगा।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, कानपुर का 19 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 21.3 डिग्री सेल्सियस और झांसी का 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement