झुंझुनूं। शहर के शाहों वाले कुएं के पास स्थित बावलिया बगीची से मनसा माता मंदिर तक ध्वज पदयात्रा निकाली गई। जिसको चंचलनाथ टीले के महंत ओमनाथ महाराज के सानिध्य में जिला परिषद सदस्य दिनेश सुंडा, महेश बसावतिया, संजय पारीक तथा पवन ढाणीवाला आदि ने रवाना किया। यह पदयात्रा झूमते गाते हुए मनसा माता मंदिर पहुंची। जहां पर ध्वज पताकाएं मां को समर्पित किए गए। इस मौके पर सुंडा ने कहा कि शक्ति का नौ दिन का पर्व, हर वर्ग और हर क्षेत्र में शक्ति प्रदान करता है। नौ दिनों तक नवरात्र करने के बाद जो शक्ति श्रद्धालुओं में आती है। उसको पाने वाला भी बड़े पुण्य का भागी होता है।