khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 5:29 PM (IST)
हनुमानगढ़।
जिले के संगरिया थानान्तर्गत नगराना गांव में गत रात्रि को भीषण सड़क दुर्घटना में
एक ही परिवार के पांच जनों की मौत हो गई जबकि दो जने गंभीर घायल हो गये। संगरिया
पुलिस के अनुसार मृतकों में दो एक-एक साल के बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार
परिवार के लोग सालासर में मात्था टेककर वापिस संगरिया आ रहे थे कि नगराना के पास
ड्राईवर को नींद आने के कारण तेज गति कार पेड़ से टकरा गई जिससे दो जनों जनकरानी
और गगन गर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और नीरूबाला और दोनों बच्चों गुनीत और
कंसू ने हनुमानगढ़ के जिला चिकित्सालय में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दुर्घटना
में घायल प्रवीण और पूजा को लुधियाना रैफर किया गया है जहां उनकी हालत भी गंभीर
बताई जा रही है।