उन्होंने बताया कि चालू वित्त वर्ष
के लिए जिले में 178 सोलर इन्वर्टर का लक्ष्य रखा है। इन्वर्टर चार्जर
प्राप्त करने के लिए अनुदान फार्म व पहचान पत्र के साथ लाभार्थी हिस्सा 300
वाट के लिए 13 हजार रूपये व 500 वाट के लिए 18 हजार पांच सौ रूपये जमा
करवाकर बुकिंग करवाई जा सकती है। सोलर इन्वर्टर चार्जर की बुकिंग 15
नवम्बर-2016 से शुरू हो रही है। इस चार्जर के साथ एक सोलर लालटेन भी दी
जाएगी जिसकी कीमत 2350 रूपये है तथा 1000 रूपये अनुदान है। अत: इसे
लाभार्थी 1350 रूपये जमा कर प्राप्त कर सकते हैं। राजीव मेहता ने बताया कि
आवेदन अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय, पानीपत कमरा न0 219 लघु सचिवालय पानीपत
से प्राप्त किए जा सकते हैं। अनुदान पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिया
जाएगा।
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’यह भी पढ़े :नोट
बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया