Fireworks worth lakhs of rupees were destroyed under the supervision of a magistrate-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Oct 9, 2026 12:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लाखों रुपए के पटाखों को मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया गया जमींदोज

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अक्टूबर 2024 3:17 PM (IST)
लाखों रुपए के पटाखों को मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया गया जमींदोज
संत कबीर नगर। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 दिन पहले स्टेट ट्रांसपोर्ट गोदाम से पकड़े गए लाखों के अवैध पटाखो को एसडीम शैलेश दुबे और सीओ सिटी अजीत चौहान ने गढ्ढे के अंदर पानी में डालकर नष्ट करने की कार्यवाई की। सभी पटाखों को नष्ट कराने के साथ ही प्रशासन अब आगे की कारवाई में जुट गई है। आपको बता दें कि दो दिन पहले पुलिस ने लाखों रुपए के अवैध पटाखों के भंडारण के मामले में ट्रांसपोर्ट कारोबारी सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में ट्रांसपोर्ट मालिक को गिरफ्तार भी किया था। बताते चलें कि कोतवाली पुलिस ने दो दिन पहले शहर के एक ट्रांसपोर्ट कारोबारी के दो गोदामों पर देर रात छापा मारकर तकरीबन 50 लाख से अधिक रुपए की अवैध पटाखों का जखीरा बरामद किया था। गोदाम में अवैध रूप से रखे गए ये पटाखे ट्रांसपोर्ट के जरिये लखनऊ से मंगाए गए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement