धौलपुर। कोतवाली थाना पुलिस ने रिश्तों को कलंकित करने वाले सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सौतेले पिता को दो सगी बहिनों के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि मदीना कॉलोनी निवासी सगी बहनो ने 15 सितंबर को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और पुलिस उपाधीक्षक सतीश यादव के समक्ष आपबीती सुनाई थी। दोनों सगी बहनों ने अपने सौतेले पिता सुरेश पर प्रताड़ित करने और यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सौतेले पिता सुरेश को जेल रोड से गिरफ्तार कर लिया।