प्रतापगढ़। शहर में दिनभर की उमस व तपन बाद बादलों की तेज गर्जना के साथ मंगलवार को अचानक बरसात हुई, जिससे अफरा तफरी मच गई। दिनभर बादलों ने आकाश में डेरा डाला हुआ था और लोग उमस से बेहाल थे। दोपहर बाद मौसम ने अपना मिजाज बदला, जिससे अचानक बरसात शुरू हो गई।