Farmers unite preparations-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों को एकजुट करने की तैयारी

khaskhabar.com: सोमवार, 14 नवम्बर 2016 3:49 PM (IST)
किसानों को एकजुट करने की तैयारी
श्रीगंगानगर । पंजाब से आ रही राजस्थान की नहरों में पानी की छीजत इसी तरह चलती रही तो किसानों के खेतों में फसले कैसे होंगी। दो महीनों से किसान नेताओं द्वारा गांव-गांव जाकर किसानों को 15 नवम्बर को कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए रथ यात्रा द्वारा आह्वान किया जा रहा है,लेकिन गांवों में किसान सभा के लिए कुछ समय ही नहीं निकाल पा रहे है। अगर किसानों के पास समय नहीं तो कल अधिकारियों के पास समय नहीं होगा और पानी की छीजत इसी तरह चलती रहेगी। जब खेतों में कुछ होगा नहीं तो क्या खाओगे,क्या खिलाओगे ? अखिल भारतीय किसान सभा द्वारा चलाई रथ यात्रा गांव-गांव घूमकर किसानों को जागरूक कर रही है। किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता 15 नवम्बर को किसानों की सभा में गंगनहर की मरमत,साफ-सफाई के बजट के अलावा मुंग का उचित मूल्य मिले,सवामीनाथन की रिपोर्ट लागू करने व ओलावष्र्टि में हुये नुकसान का मुआवजा दिलाने को लेकर प्रशासन का घेराव किया करेगें। किसानों ने कहा की सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। 18 जुलाई को हुए समझौते के अनुसार पानी नहीं दे रही है.वही नहर के लिए 39 करोड़ रुपये अभी तक नहीं दिए। रथ यात्रा के दौरान हुई सभा में राम कुमार,मनफूल थ्योरी,राजाराम साहू,दौलतराम,विक्की गोदारा सुशील थ्योरी के अलावा अनेक किसान सभा में मौजूद थे।
यह भी पढ़े :बेंगलुरु के बाजार में आया असली से पहले 2000 का नकली नोट!
यह भी पढ़े :नोटबंदी के फ़ैसले के बाद कहीं ख़ुशी तो कहीं ग़म... पढ़े पूरा मामला

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement