farmer protest against goverment -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

किसानों ने किया लघु सचिवालय का घेराव

khaskhabar.com: बुधवार, 19 अक्टूबर 2016 4:39 PM (IST)
किसानों ने किया लघु सचिवालय का घेराव
फतेहाबाद। जिले के किसानों ने पराली की समस्या को लेकर लघु सचिवालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इसके बाद किसानों की ओर से जिला उपायुक्त को सीएम के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। किसानो के द्वारा रोड जाम की चेतावनी देने के बाद जिला उपायुक्त आए और उन्होंने किसानों की समस्याएं सुनी। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल और हाईकोर्ट के सख्त रवैये के बाद जिला प्रशासन की ओर से पराली जलाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है। जिसका नतीजा यह है कि किसानों ने पराली को आग लगानी तो बंद कर दी है। मगर अब किसानों के लिए पराली के निपटान को लेकर संकट खड़ा हो गया है। पराली को निपटाने के लिए जिन मशीनों का प्रयोग होता है उसकी कीमत 15 से 20 लाख रूपये के करीब पडती है। जिसे खरीदना आम किसान के बूते से बाहर है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement