आजमगढ़। ठण्ड से एक दिव्यांग किसान की मौत हो गयी। गेहूं के फसल की सिंचाई करते समय उसे यह ठण्डक लगी। सूचना पाते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंच गया और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना मंगलवार की रात मेंहनगर थानाक्षेत्र के बाबू की खजुरी गांव में घटी। मृतक का नाम रामआशीष राजभर उम्र 53 वर्ष पुत्र फिरतू राजभर है। वह एक पैर से विकलांग था।
बावजूद इसके परिवार की आजीविका के लिए ठण्ड के इस मौसम में भी वह रात के समय अपने गेहूं की सिंचाई करने के लिए निकल गया। सिंचाई करते वक्त अचानक उसे ठण्ड महसूस हुई। वह तत्काल घर आया। परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते इस बीच उसकी सांसें थम गयी।
ताजमहल पर
क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी