उन्होंने कहा कि सरकार बनने के साथ ही यह सोचना प्रारम्भ कर दिया था कि प्रदेश के युवा को आत्मस्वालम्भी कैसे बनाया जाए। सर्वप्रथम हमने बेरोजगार भत्ता दिया ताकि प्रदेश के नवयुवक, रोजगार की खोज में आर्थिक रूप से परेशान न हो। उसके पश्चात शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रए छात्राओं को तकनीकी शिक्षा एवं इन्टरनेट, किताबों की लाइब्रेरी के लिए लैपटाप प्रदान किया ताकि तकनीकि शिक्षा प्राप्त कर सके। उसके पश्चात् प्रदेश के युवाओं के अन्दर हुनर पैदा करने के लिए 52 ट्रैडो में प्रशिक्षण दिलाना शुरू किया ताकि शिक्षा के साथ.साथ युवाओं के अन्दर स्किल डेपलपमेंट हो सके। इस अवसर पर प्रदेश के वन राज्य मंत्री तेज नारायण पाण्डेय ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने जो विकास किया है वह आप सभी के सामने है इतना विकास किसी भी मुख्यमंत्री के कार्यकाल में नही हुआ है।