Failure to rape, killing-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दुष्कर्म करने में विफल रहने पर की हत्या

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अगस्त 2016 8:21 PM (IST)
दुष्कर्म करने में विफल रहने पर की हत्या
भीलवाड़ा । जिले के रुपाहेली गांव में महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी मांगीलाल भील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है। सदर थाना प्रभारी अशोक चौधरी ने कहा कि रूपाहेली ग्राम में एक महिला लाड पूरी तीन दिन पहले खेत पर गयी थी लेकिन वह लौटकर वापस नहीं आयी तो उसके पति ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवायी। शुक्रवार शाम को खेत से कुछ दूर ही झाडियों से बदबू आने लगी तो लोगों ने वहां जाकर देखा तो लाड का शव वहां मिला। प्रारंभिक जांच के दौरान हत्या की आशंका पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस पर आशंका के आधार पर पुलिस ने मांगी लाल भील का गिरफ्तार किया । पूछताछ में उसने बताया कि उसने महिला के साथ दुष्कर्म करना चाहा लेकिन वह वहां से भागने लगी तो उसका दांतली से गला काट दिया। इसके बाद उसने शव को खेत से कुछ दूर झाडियों में फेंक दिया। चौधरी ने यह भी कहा कि भील पहले भी कई मामलों में संदिग्ध है और पहले जेल भी जाकर आ चुका है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement