Excise Department contract for a hemp cannabis mafia Clement-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आबकारी विभाग ने एक गांजा माफिया को भांग का ठेका देने के लिए मेहरबान

khaskhabar.com: शनिवार, 24 दिसम्बर 2016 4:11 PM (IST)
आबकारी विभाग ने एक गांजा माफिया को भांग का
ठेका देने के लिए मेहरबान
कौशाम्बी। आबकारी अधिकारी के काले कारनामे के चक्कर में निरस्त हुआ भांग की सरकारी नीलामी प्रक्रिया। आप यकीन नहीं करेगे जिले के आबकारी विभाग सबसे ज्यादा राजस्व 1 करोड़ 16 लाख रुपये का ठेका नीलामी प्रक्रिया के जरिये केवल और केवल भाग की ४२ दुकानों से लेता है । पिछले साल विवादों में रहने के बाद भी इस साल भांग की नीलामी पहले आबकारी अधिकारी ने बोली प्रक्रिया से कराने की कोशिश की , लेकिन अपने चहेते ठेकेदार सुमित त्रिपाठी को पूरे जिला का ठेका न दिला पाने के चक्कर में आबकारी अधिकारी नियमो को ताक पर रखने को आमादा हो गए । भांग की दुकानों की नीलामी के शामिल आये लोगो ने इसका विरोध किया तो आबकारी अधिकारी ने पूरी नीलामी प्रक्रिया को ही स्थगित कर दिया । आरोप है कि आबकारी अधिकारी अब चोरी छिपे अपने चहेते और जिले के बड़े गांजा माफिया को भांग का ठेका देना चाहते है। इसके लिए उन्होंने सुमित त्रिपाठी से लाखो की मोटी रकम भी ले रखी है ।

[@ 90 की उम्र फिर भी आंख से तिनका निकाल लेते भगत राम]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement