examitation cancellation of protest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 6:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परीक्षा रद्द करने पर विरोध जताया

khaskhabar.com: रविवार, 18 सितम्बर 2016 6:01 PM (IST)
परीक्षा रद्द करने पर विरोध जताया
पटियाला। पंजाब सरकार द्वारा चपरासी की पोस्ट के लिए एक परीक्षा रखी गई थी जिसे रद्द कर दिया गया। लेकिन बेरोजगार नौजवानों को ये नागवार गुजरा जिससे गुस्साए युवकों ने पटियाला के डिप्टी कमिश्नर के घर को घेर नारेबाजी की और इंसाफ की मांग की। इन युवकों का आरोप है कि पंजाब भर से आये हुए बेरोजगार युवक अपने माँ बाप की तंगी के बावजूद बड़ी मुश्किल से उनके पैसों से परीक्षा देने पहुंचे थे लेकिन परीक्षा रद्द होने से उन्हें बहुत दुःख हुआ। विभिन्न शहरों से आये युवक पटियाला के अलग अलग कॉलेजों में परीक्षा देने आये थे इसके रद्द होने से खफा होकर वे जिले के डिप्टी कमिश्नर रामवीर सिंह के निवास पर पहुंचे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद रामवीर बाहर आये और उन्होंने युवकों की बात सुनी और कहा कि सारे मामले की जाँच करेंगे फिर कार्रवाई होगी। इस मामले में सरकार के ढीले रवैये से खफा युवकों ने डिप्टी कमिशनर रामवीर के जवाब से मायूसी जताई ।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement