गुडगांव । मानेसर में पथ संचलन के अवसर पर बोले आरएसएस के प्रांत सह संघचालक पवन जिंदल ने कहा है कि हर गांव में संघ की शाखा लगाना और हर बच्चे को भारतीय संस्कारों से परिपूर्ण करना एक स्वयं सेवक का लक्ष्य होना चाहिए। इसी लक्ष्य से हम अपने देश को विकास की राह पर ले जाने के साथ-साथ विश्वगुरू बना सकते हैं। देश की युवा शक्ति सदा बलिदानों के लिए तैयार रही है। युवा शक्ति ने सदा देश का मान बढ़ाया है और भविष्य में भी देश पर कोई विपत्ति आने की स्थिति में देश का युवा हर तरह का बलिदान देने को तैयार है। सेक्टर एक के बड़ा पार्क में उपस्थित सैंकड़ों स्वयं सेवकों को संबोधित करते हुए प्रांत सह संघचालक ने कहा कि वर्ष 1925 में संघ की स्थापना सकारात्मक सोच के साथ हुई थी कि एक दिन भारत को विश्व गुरू बनाना है और इसी उद्देश्य से संघ आगे बढ़ता जा रहा है।