khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 7:04 PM (IST)
श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी गौरव घोष ने कहा है कि राज्य के प्रत्येक जिले के फेसबुक अकांउट खोले जा रहें हैं। इस सम्बंध में ज्यादा जानकारी देते हुए जिला कलक्टर ने बताया कि जिले का फेसबुक अकाउंट खोला जा रहा है जिसको तकनीकि विशेषज्ञों के सहयोग से संचालित किया जाएगा। कलक्टर पी सी किशन ने बताया कि अकाउंट पर सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।