जालंधर। सेहत विभाग ने अलग अलग एनजीओ के साथ मिलकर विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक
तरफ जहां जालंधर की एनजीओ पहल ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक मार्च
निकाला। वहीँ दूसरी ऍनजीओ शान फाउंडेशन ने किन्नरों के साथ मिलकर एक एक
मार्च निकला जिसमे उन्होंने गली गली घूमकर लोगों को एड्स के प्रति जागरूक
किया। इस मौके पर जालंधर की सिविल सर्जन डॉक्टर मनिंदर मिन्हास ने कहा की
एड्स दिवस पर कराये गये इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद लोगों को एड्स के
प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा की एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसका इलाज
नहीं पर अगर इसके प्रति जागरूक रहकर सही सावधानियां बरती जाएं तो इससे
निजात पायी जा सकती है।.
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें