26 साल का हुआ बारां जिला, शोभायात्रा के साथ शुरू हुआ स्थापना महोत्सव
khaskhabar.com: सोमवार, 10 अप्रैल 2017 10:59 AM (IST)
बारां। दस वर्ष के संघर्ष के बाद आज ही के दिन कोटा से अलग कर बारां जिले की स्थापना की गई। जिलेवासी हर्षोल्लास के साथ जिले की 26वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। सोमवार को सुबह शोभायात्रा व कलश यात्रा के साथ जिले की वर्षगांठ के कार्यक्रमों का शुभारम्भ हुआ। 10 अप्रैल 1992 को कोटा से अलग बारां जिले की नींव रखी थी। बारां को अन्नपूर्णा नगरी के नाम से जाना जाता है।