Advertisement
बहराइच में रेप आरोपी से मुठभेड़ : नेपाल भागने की फिराक में था, पैर में लगी गोली

बीती रात पचपकड़ी गांव के पास मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी नेपाल भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही रुपईडीहा थाना पुलिस और स्वाट टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस को देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस दौरान एक गोली आरोपी के पैर में लगी।
देसी तमंचा बरामद
पुलिस ने मौके से एक देसी तमंचा भी बरामद किया है। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “घटना गंभीर थी, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार लगी हुई थीं। नेपाल भागने की सूचना पर घेराबंदी की गई, जिसमें मुठभेड़ के दौरान उसे पकड़ लिया गया।”
पुलिस ने कहा कि बच्ची को न्याय दिलाने के लिए तेजी से चार्जशीट दाखिल कर केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में भेजा जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
बहराइच
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


