Encounter between police and criminals in Firozabad, two vicious thieves arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 5:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार

khaskhabar.com: सोमवार, 23 जून 2025 1:56 PM (IST)
फिरोजाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो शातिर चोर गिरफ्तार
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में बीती रात पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस ने दो शातिर चोरों अर्जुन और दीपक को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल दोनों का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है। एसपी सिटी रवि शंकर प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि ये दोनों अभियुक्त जनपद में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। मुठभेड़ के बाद आरोपियों की तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध असलहे, चार जिंदा और दो खोखा कारतूस, एक बाइक और चोरी किए गए ₹41,200 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार यह मुठभेड़ थाना रसूलपुर पुलिस टीम और बदमाशों के बीच हुई। पुलिस ने बताया कि ये दोनों अभियुक्त लंबे समय से चोरी की वारदातों में सक्रिय थे और इनकी तलाश चल रही थी।
पकड़े गए अभियुक्तों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य घटनाओं की भी छानबीन कर रही है। वहीं, मामले की पूरी जानकारी संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement