श्रीगंगानगर । सरकारी विभागों में समायोजित करने की मांग को लेकर 111 दिनों से धरने पर बैठे कॉटन कॉम्प्लेक्स श्रमिकों का धरना लगातार जारी है। वहीं अब रात दिन कलेक्ट्रेट के बाहर ही धरने लगाकर सरकार का विरोध शुरू किया है। ठंड होने के बावजूद भी श्रमिक सडक़ पर रात गुजारते है,अभी तक इन धरनार्थियों के पास प्रशासन की तरफ से जांच के लिए डॉक्टर नहीं भिजवाया गया है। श्रमिक अपने स्तर पर ही अस्पताल जाकर दवा ला रहे है। एक सप्ताह में छ: श्रमिको को बुखार से पीडि़त हो गए। नोकरी से वंचित कर्मचारियों को सरकारी विभागों में नहीं लगाया गया तो 25 नवम्बर से अनशन पर बैठेगे। श्रमिको ने आरोप लगाया है की 2004 में हटाये गए 500 सर्मिकों में से लगभग 200 श्रमिकों को सरकर ने पंचायती व विधुत विभाग में समायोजित कर लिया, पर आज तक हमारी कोई सुनवाई नहीं हुई इसलिए अब जीवन-मृत्यु की लड़ाई लड़ेंगे।
अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS