लखनऊ। अखिलेश सरकार यूपी के 33 जिलों के 27 हजार गांवों की 40 लाख महिलाओं को इंटरनेट की
ट्रेनिंग देने जा रही है। यूपी के मुख्य सचिव राहुल भटनागर ने कहा है कि 27 हजार गांवों की स्थानीय महिलाओं
को "इंटरनेट साथी कार्यक्रम" योजना के तहत प्रशिक्षित किया जाएगा। जिसके प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं अपने गाँव की महिलाओं को
डिजिटल साक्षर करेंगी। इस प्रशिक्षण के बाद चयनित "इंटरनेट साथी महिला"
को सरकार डिजिटल रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिकयह भी पढ़े :आखिर दो नाबालिग लड़कियां क्यों बोलीं- प्लीज... हमें घर नहीं जाना