khaskhabar.com: मंगलवार, 20 सितम्बर 2016 11:09 AM (IST)
हिसार। सिविल अस्पताल स्थित सरकारी ब्लड बैंक सहित विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रों पर कार्यरत लैब टेक्निशियनों की हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी है। जिसका खामियाजा मरीजों का उठाना पड़ रहा है। गौरतलब है एलटी विभिन्न मांगों को लेकर दो दिन की हड़ताल पर है। ब्लड बैंक के कर्मचारियों के हड़ताल में सम्मलित होने से मरीजों की ना तो जांच हो पा रही है। और ना ही मरीजों को ब्लड मिल रहा है। कर्मचारियों की ऐसोसिएशन का कहना है कि यदि सरकार का नकारात्मक रवैया रहता है आगामी दिनों में ऐसोसिएशन अनिश्चिकालीन के लिए हड़ताल पर जा सकती है।