Eeshwar not returned and family wailt at longer-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...इंतजार करता रह गया परिवार लेकिन नहीं लौटा ईश्वर

khaskhabar.com: सोमवार, 19 दिसम्बर 2016 10:28 AM (IST)
...इंतजार करता रह गया परिवार लेकिन नहीं लौटा ईश्वर
रेवाड़ी। रेवाड़ी में एक टैक्सी चालक की लूट के बाद हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जहां भिवानी के एक टैक्सी चालक को बदमाशों ने बंधक बनाकर मारपीट की और फिर लूट की वारदात को अंजाम देकर चालक को रेवाड़ी के बीमेजी माल के सामने फेंक कर फरार हो गए। जिसके बाद चालक को अस्पताल भी भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक ने मौत से पहले वारदात की पूरी दास्तान बेटे और पुलिस को बता दी। पुलिस के अनुसार 55 वर्षीय मृतक ईश्वर भिवानी का रहने वाला था और किराए पर टैक्सी चलाता था। 17 दिसंबर को अज्ञात लोगों ने उसकी टैक्सी किराये पर की। उसके बाद ईश्वर की अपने बेटे पवन से बात हुई की वो रात 11 बजे तक घर लौट आएगा। लेकिन वह ना तो घर लौटा और ना ही उससे कोई देर रात्रि तक सम्पर्क हुआ। इसके बाद जानकारी मिली कि ईश्वर बीएमजी मॉल के सामने बेसुध पड़ा हुआ है। बदमाश मृतक की गाड़ी ,पैसे और मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। वही पुलिस ने अज्ञात बदमाशों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

[@ 27 लाख की यह कार साढ़े 53 लाख में हुई नीलाम, जानें क्यों हुआ ऐसा]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement