सिंह ने भटियात निर्वाचन क्षेत्र में 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बगढार-खुईं सड़क तथा धार, जनोली, नगाली, नूईं, बगधार, बरोह, खुई, दलोग, बणु, बासा, कनयारका, पट्टी, सोहार, ग्राम पंचायत बगधार के उलेढ़, नगाली, दलोग, सुडली और भटियात निर्वाचन क्षेत्र के मोरनू सहित 20 गांवों की पांच हजार की आबादी को लाभान्वित करने वाली 1.92 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्राम पंचायत बनीखेत के जनगणना गांवों बनीखेत, जरेई, बगोता, धरढ़, बनीखेत, उगराल की आंशिक रूप से कवर बस्तियों के लिए 84 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाली पेयजल आपूर्ति योजना की आधारशिला भी रखी। इससे क्षेत्र की 14 बस्तियों की मौजूदा 3700 की आबादी लाभान्वित होगी।
इससे पूर्व, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया। क्षेत्र के विकास का श्रेय श्री वीरभद्र सिंह को देते हुए उन्होंने कहा कि सत्तासीन कांग्रेस की सरकारों के कारण ही हिमाचल देश के पर्वतीय राज्यों में विकास के आदर्श के रूप में उभर कर सामने आया है।