Education in the society should be given to primary education: Chief Minister Slide 3-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

समाज में लडकियों की शिक्षा को दी जाए प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

khaskhabar.com: सोमवार, 17 अप्रैल 2017 7:12 PM (IST)
समाज में लडकियों की शिक्षा को दी जाए प्राथमिकता: मुख्यमंत्री
उन्होंने कहा कि हिमाचल को शिक्षा के क्षेत्र में देश के बड़े राज्यों मे सर्वश्रेष्ठ आंका गया है। उन्होंने कहा कि राज्य में आज 95 प्रतिशत सड़क नेटवर्क है। हालांकि, भाजपा अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में 4.50 किलोमीटर खुईं सड़क को पूरा नहीं कर सकी, जिसका आज उद्घाटन कर बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सड़क योजना के अन्तर्गत खुईं सड़क के विस्तार की भी मांग रखी। उन्होंने बगढार से छलूंईं के लिए नई सड़क के निर्माण तथा बगढार में 33 केवी विद्युत उप केन्द्र की मांग की। उन्होंने ग्राम पंचायत बगढार के प्राथमिक पाठशाला खुईं तथा ग्राम पंचायत नगाली के रंगड़ को माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने तथा माध्यमिक पाठशाला धलोग, जतरून तथा मठलू को उच्च पाठशालाओं में स्तरोन्नत करने का आग्रह किया। उन्होंने नैनीखड्ड-समलेऊ सड़क के स्तरोन्यन के लिए भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया। इस अवसर पर वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की सचिव आशा कुमारी, जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष सुरेन्द्र भारद्वाज, पूर्व विधायक गंर्धव सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, एपीएमसी के अध्यक्ष नीरज नैयर, खण्ड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष राज सिंह चम्बायल, खण्ड कांग्रेस समिति सलूणी के अध्यक्ष राज कुमार ठाकुर, भलई माता मंदिर समिति के अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अजब गजबः 200 ग्राम का गेहूं का दाना

3/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement